ePaper

अब स्‍कूटर मार्केट पर ''हीरो'' की नजर, लांच किये दो नये मॉडल

Updated at : 30 Sep 2015 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
अब स्‍कूटर मार्केट पर ''हीरो'' की नजर, लांच किये दो नये मॉडल

नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बडी कंपनी हीरो मोटोकार्प तेजी से बढ रहे स्कूटर बाजार में अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगी है. अभी स्कूटर बाजार में उसकी पूर्ववर्ती साझीदार होंडा का दबदबा है. हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक व सीइओ पवन मुंजाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बडी कंपनी हीरो मोटोकार्प तेजी से बढ रहे स्कूटर बाजार में अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगी है. अभी स्कूटर बाजार में उसकी पूर्ववर्ती साझीदार होंडा का दबदबा है. हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक व सीइओ पवन मुंजाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘हम इस दिशा में काफी कोशिश कर रहे हैं. यह रातों-रात नहीं होने जा रहा, लेकिन हम बाजार हिस्सेदारी सुधारते रहेंगे. हमारा लक्ष्य स्कूटर बाजार में पहले पायदान पर पहुंचना है.’ हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई समय सीमा बताने से इनकार किया.

स्कूटर खंड में उपस्थिति बढाने के लिए कंपनी ने आज 110 सीसी वर्ग में स्कूटर के दो नये माडल पेश किये जिन्हें उसने खुद विकसित किया है. माइस्ट्रो एज की दिल्ली शोरुम में कीमत 49,500 रुपये से 50,700 रुपये के बीच है, जबकि दूसरे माडल डुएट की कीमत का कंपनी ने खुलासा नहीं किया और वह इसे बिक्री के लिए बाद में पेश करेगी. मुंजाल ने कहा, ‘डुएट और माइस्ट्रो को पेश कर कंपनी ने अपनी उत्साहवर्धक यात्रा के अगले चरण में प्रवेश किया है.’

वर्तमान में, कंपनी स्कूटर के दो माडलों माइस्ट्रो और प्लेजर की बिक्री करती है और स्कूटर खंड में उसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत है. वहीं दूसरी ओर, हीरो मोटोकार्प की प्रतिद्वंद्वी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में अपने अग्रणी स्कूटर माडल एक्टिवा की 10 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola