फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को पीएम मोदी से कनेक्टिवीटी पर बातचीत का इंतजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2015 1:08 PM
न्यूयार्क: फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत का इंतजार है. जुकरबर्ग ने कहा कि टाउनहॉल सत्र में वह यह जानना चाहेंगे कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या मतलब है. जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, ‘‘मैं फेसबुक मुख्यालय में […]
न्यूयार्क: फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत का इंतजार है. जुकरबर्ग ने कहा कि टाउनहॉल सत्र में वह यह जानना चाहेंगे कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या मतलब है.
जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, ‘‘मैं फेसबुक मुख्यालय में टाउनहॉल सवाल जवाब सत्र में नरेंद्र मोदी की मेहमाननवाजी करुंगा. मैं इस बातचीत का इंतजार कर रहा हूं. मैं जानना चाहता हूं कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या अर्थ है.” जुकरबर्ग कल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आए जहां उन्होंने विभिन्न सत्रों में भाग लिया. वह और गायक बोनो संयुक्त राष्ट्र में नवोन्मेषण क्षेत्र में गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










