ePaper

विश्व बैंक ने भारत के शहरीकरण को अव्यवस्थित बताया

Updated at : 24 Sep 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैंक ने भारत के शहरीकरण को अव्यवस्थित बताया

नयी दिल्ली: भारत के शहरीकरण को अव्यवस्थित और अस्पष्ट करार देते हुए विश्व बैंक ने आज इससे जुडी आर्थिक संभावना के दोहन के लिए नीतिगत और संस्थागत स्तर पर पहल करने के लिए कहा. दक्षिण एशिया में शहरीकरण का इस्तेमाल शीर्षक की एक रिपोर्ट में बैंक ने कहा है हालांकि उन्होंने प्रगति की है लेकिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत के शहरीकरण को अव्यवस्थित और अस्पष्ट करार देते हुए विश्व बैंक ने आज इससे जुडी आर्थिक संभावना के दोहन के लिए नीतिगत और संस्थागत स्तर पर पहल करने के लिए कहा.

दक्षिण एशिया में शहरीकरण का इस्तेमाल शीर्षक की एक रिपोर्ट में बैंक ने कहा है हालांकि उन्होंने प्रगति की है लेकिन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देश अमीर राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होने और अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बदलने के लिए शहरीकरण से मिले अवसरों को बेहतर तरीके से भुना सकते हैं.
विश्व बैंक ने कहा है कि बढी हुई शहरी जनसंख्या के कारण दबाव से निपटने में दिक्कत आ रही है क्योंकि बुनियादी सेवाओं, अवसंरचना, भूमि, आवास और पर्यावरण पर अपर्याप्त ध्यान के कारण अव्यवस्थित और अस्पष्ट शहरीकरण को बढावा मिला है. इसमें कहा गया है कि इससे शहरीकरण की पूर्ण समृद्धि और लाभ प्रभावित हुआ है. इसमें साथ ही इस बात का जिक्र किया गया है कि संस्थागत स्तर पर शहरों में शासन और वित्त पोषण में सुधार से लाभ होगा.
विश्व बैंक प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी मुल्यानी इंद्रावती ने कहा कि पूर्ण निर्धनता में कमी आयी है लेकिन दक्षिण एशिया ने शहरीकरण की संभाव्यता का पूरा दोहन नही किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola