सरकार मेक इन इंडिया अभियान की समीक्षा करेगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार मेक इन इंडिया अभियान के एक साल पूरा होने पर इसकी समीक्षा करेगी और देश को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के उद्देश्य से और क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर चर्चा करेगी. एक अधिकारी ने कहा कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार मेक इन इंडिया अभियान के एक साल पूरा होने पर इसकी समीक्षा करेगी और देश को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के उद्देश्य से और क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर चर्चा करेगी.
एक अधिकारी ने कहा कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की संभावना है जहां डीआईपीपी सहित संबद्ध विभाग विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि को बढाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने और लाखों की संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से पिछले साल 25 सितंबर को यह पहल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










