ePaper

मार्क जुकरबर्ग 35 साल से कम आयु वाले सबसे धनी हस्ती : वेल्थ-एक्स

Updated at : 20 Aug 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग 35 साल से कम आयु वाले सबसे धनी हस्ती : वेल्थ-एक्स

न्यूयार्क : फेसबुक के सहसंस्थापक व मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग को 35 साल से कम आयु वाले युवाओं में सबसे धनी हस्ती माना गया है. वेल्थ-एक्स ने अपनी एक रपट में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को 41.6 अरब डालर आंका है. इस सूची में दूसरे स्थान पर फेसबुक के ही सहसंस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज हैं. वे 9.3 […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : फेसबुक के सहसंस्थापक व मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग को 35 साल से कम आयु वाले युवाओं में सबसे धनी हस्ती माना गया है. वेल्थ-एक्स ने अपनी एक रपट में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को 41.6 अरब डालर आंका है. इस सूची में दूसरे स्थान पर फेसबुक के ही सहसंस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज हैं. वे 9.3 अरब डालर निवल संपत्ति के साथ दूसरे जबकि एड्यूआरोडो सेवरिन 5.3 अरब डालर के साथ पांचवें स्थान पर हैं. इस सूची में शीर्ष 20 हस्तियों में केवल छह महिलाएं हैं.

इस सूची में सबसे धनी महिला के रूप में चीन की रीयल इस्टेट डेवल्पर कंटरी गार्डन होल्डिंग्स की हुइयान यांग (34) है. यांग को 5.9 अरब डालर संपत्ति के साथ सूची में तीसरा स्थान दिया गया है. दुनिया में 35 साल से कम आयु के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 20 में से 11 व्यक्ति अमेरिका से जबकि तीन तीन चीन (हांगकांग सहित) तथा स्विटजरलैंड से हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola