फेसबुक से संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बनने वाले हैं बेटी के पिता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2015 1:04 PM
न्यूयॉर्क : फेसबुक के अरबपति मुख्य कार्य अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चेन एक बेटी के माता पिता बनने वाले हैं. इसकी जानकारी जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दी. इससे पहले जुकरबर्ग की पत्नी का तीन बार गर्भपात हो गया था और यह दंपत्ति काफी मानसिक पीडा के दौर से गुजर […]
न्यूयॉर्क : फेसबुक के अरबपति मुख्य कार्य अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चेन एक बेटी के माता पिता बनने वाले हैं. इसकी जानकारी जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दी. इससे पहले जुकरबर्ग की पत्नी का तीन बार गर्भपात हो गया था और यह दंपत्ति काफी मानसिक पीडा के दौर से गुजर रहा था. जुकरबर्ग ने कल अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘प्रिसिला और मेरे पास आपके लिए एक खास खबर है. हम एक बेटी के माता-पिता बनने वाले हैं. यह हमारी जिंदगी का एक नया अध्याय होगा.’
उन्होंने कहा, ‘मैं और प्रिसिला खुशकिस्मत हैं कि हमें लोगों की जिंदगियों से जुडने का मौका मिला. अब हम अपने बच्चे और आने वाली पीढी के लिए दुनिया को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.’ जुकरबर्ग की इस पोस्ट को नौ घंटे के भीतर फेसबुक पर 70 हजार कमेंट मिले और लगभग 28000 लोगों ने इसे शेयर किया.
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10102276573729791&set=a.529237706231.2034669.4&type=131 वर्षीय टेक्नोक्रेट जुकरबर्ग ने कहा, ‘जब आप को पता चलता है कि आप की जिंदगी में एक बच्चा आने वाला है तो आप बहुत सारे सपने संजोना शुरू कर देते हैं. आप उसके भविष्य को लेकर सपने बुनने लगते हैं. आप योजनाएं बनाने लगते हैं और एक दिन अचानक यह सपना टूट जाता है. यह अनुभव बहुत ही दुखद होता है.’
इस पर जुकरबर्ग ने कहा कि कई लोग गर्भपात को लेकर खुलकर बात नहीं करते लेकिन आज के दौर में आप अपनी परेशानियां और डर लोगों से साझा कर सकते हैं. जुकरबर्ग ने कहा, ‘हम अपनी बेटी के दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं और उसके आने की जानकारी भी आपको जल्द ही देंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










