जयंत सिन्हा का बड़ा बयान- विरासत में पटरी से उतरी गाडी मिली

मुंबई : अर्थव्यवस्था की तुलना रेल से करते हुए वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि मोदी सरकार को विरासत में पटरी से उतरी रेलगाडी मिली थी जिसे उन्होंने ‘राजधानी’ एक्सप्रेस बना दिया है. उन्होंने कहा कि इसे जल्दी ही इसे बुलेट ट्रेन में तब्दील कर दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय […]
मुंबई : अर्थव्यवस्था की तुलना रेल से करते हुए वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि मोदी सरकार को विरासत में पटरी से उतरी रेलगाडी मिली थी जिसे उन्होंने ‘राजधानी’ एक्सप्रेस बना दिया है. उन्होंने कहा कि इसे जल्दी ही इसे बुलेट ट्रेन में तब्दील कर दिया जाएगा.
उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7-9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक दशक में 4,000-5,000 अरब डालर की हो जाएगी. सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा ‘पिछली सरकार से वृहद-आर्थिक स्थिति खराब हालत में मिली थी और मौजूदा सरकार उसे दुरुस्त करने में लगी है.’
उन्होंने कहा ‘विकास की गाडी जो हमें मिली थी वह पटरी से उतरी हुई थी और हमने रास्ते पर लाया है. हमने सवारी गाडी को राजधानी एक्सप्रेस बना दिया है और कुछ समय में इसे बुलेट ट्रेन में तब्दील कर देंगे.’ सिन्हा ने कहा ‘भारतीय अर्थव्यवस्था आज 2,000 डालर की है. हमारी सरकार ने जो कदम उठाए हैं उससे यह सालाना सात-आठ-नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है.’
उन्होंने कहा कि इस रफ्तार से भारतीय अर्थव्यवस्था एक दशक में 4,000-5,000 अरब डालर की हो सकती है और इस तरह यह आंकडों के हिसाब से तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय करीब 17,000 अरब डालर की है जबकि चीन की अर्थव्यवस्था 10,000 अरब डालर की आंकी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




