जारी वित्तीय वर्ष में 7.5 प्रतिशत विकास दर के साथ चीन को पीछे छोड देगा भारत : विश्व बैंक
Updated at : 11 Jun 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : विश्व बैंक ने कहा है कि जारी वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत होगी और भारत विकास दर के मामले में चीन से आगे निकल जायेगा. विश्व बैंक ने यह बात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर के लिए जारी सूची में कही है. विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एवं वरिष्ठ […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : विश्व बैंक ने कहा है कि जारी वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत होगी और भारत विकास दर के मामले में चीन से आगे निकल जायेगा. विश्व बैंक ने यह बात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर के लिए जारी सूची में कही है.
विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने विश्व आर्थिक आकलन की नयी सूची जारी के बाद कहा कि इस साल साढे सात प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ भाारत पहली बार विश्व बैंक की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर में प्रमुख स्थान पर है. उन्होंने बताया कि चीन की विकास दर इस साल 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील देशों में इस साल आर्थिक वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है. जबकि 2016 तक इसके बढ कर 5.2 प्रतिशत और 2017 तक 5.4 प्रतिशत होने का अनुमान है.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल आयात पर निर्भर रहने वाला देश भारत तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अपनी कमजोरियों को कम करने में सक्षम हुआ और इससे उसकी अर्थव्यवस्था को एक नया रास्ता मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




