काले धन पर सख्त नियम बनायेगा स्विट्जरलैंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 4:54 AM
बर्न : भारत सहित विभिन्न देशों की ओर से कालेधन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के बीच स्विट्जरलैंड ने अवैध धन अपने देश में आने से रोकने की दिशा में कदम उठाते हुए बैंकों के लिए सख्त पड़ताल के नियमों की घोषणा की है.इसके अलावा, बैंकों को ऐसे मामलों में जहां ग्राहक आवश्यक कर […]
बर्न : भारत सहित विभिन्न देशों की ओर से कालेधन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के बीच स्विट्जरलैंड ने अवैध धन अपने देश में आने से रोकने की दिशा में कदम उठाते हुए बैंकों के लिए सख्त पड़ताल के नियमों की घोषणा की है.इसके अलावा, बैंकों को ऐसे मामलों में जहां ग्राहक आवश्यक कर अनुपालन प्रमाण उपलब्ध कराने में विफल रहते हैं, अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ संबंध खत्म करने होंगे.
जांच-पड़ताल के नये नियम बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए अनिवार्य किये जा रहे हैं.स्विट्जरलैंड ने कहा कि भविष्य में बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों को धन स्वीकारते समय व्यापक पड़ताल करने के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. जिससे देश में अवैध धन आने से रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










