आडी ने लांच की RS6 Avant, कीमत 1.35 करोड रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 4:31 PM
नयी दिल्ली : जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी आडी ने अपना सुपर स्पोर्ट्स कार आरएस 6 एवेंट आज लांच किया किया है. दिल्ली में इसकी कीमत 1.35 करोड रुपये (एक्श शोरुम) है. कंपनी ने कहा कि उसकी नयी स्पोर्ट्स कार 3.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड सकती है. इसकी […]
नयी दिल्ली : जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी आडी ने अपना सुपर स्पोर्ट्स कार आरएस 6 एवेंट आज लांच किया किया है. दिल्ली में इसकी कीमत 1.35 करोड रुपये (एक्श शोरुम) है. कंपनी ने कहा कि उसकी नयी स्पोर्ट्स कार 3.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड सकती है. इसकी सर्वाधिक गति 305 किलोमीटर प्रति घंटा है.

कंपनी ने पिछले महीने पांच महीने में पांच उत्पाद पेश किये जाने की घोषणा की थी. आडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह समय एवेंट पेश करने का है. हमें भरोसा है कि कार की खूबियां गाडियों में स्टाइल, गति और लक्जरी पसंद करने वालों को उत्साहित करेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










