Hyundai जल्द पेश करेगी एसयूवी की नयी मॉडल एसयूवी क्रेटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 4:35 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै भारत में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी जल्दी ही एक नया माडल क्रेटा पेश करेगी. इसे इस साल दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा. कंपनी की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) एसयूवी सांता एफई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै भारत में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी जल्दी ही एक नया माडल क्रेटा पेश करेगी. इसे इस साल दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा. कंपनी की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) एसयूवी सांता एफई और आई 20 एक्टिव बेचती है.

कंपनी इस खंड में पांच सीटों वाला एसयूवी के जरिये महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनो, निसान, फोर्ड और टाटा मोटर्स से टक्कर लेने की तैयारी में है. हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, क्रेटा का डिजाइन और विनिर्माण कोरिया में किया गया है. हैदराबाद और चेन्नई के इंजीनियरों ने इसे भारतीय स्थिति के अनुरुप बनाने में अहम भूमिका निभायी है.
उन्होंने कहा, फिलहाल हम सांता एफई और आई 20 एक्टिव के जरिये एसयूवी खंड में मौजूद है. क्रेटा के साथ हम पूर्ण रुप से एसयूवी खंड में कदम रख रहे है. कंपनी इसे 2015 की दूसरी छमाही में भारत में पेश करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola