अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारतीय संसद में जीएसटी विधेयक पारित होने का किया स्वागत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 3:15 PM

विज्ञापन

सिंगापुर : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) ने आज भारतीय संसद में लंबे समय से अटके वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पारित किये जाने का यह कहते हुए स्वागत किया कि इससे देश में दीर्घकालिक सतत वृद्धि का रास्ता खुलेगा. आइएमएफ के निदेशक (एशिया एवं प्रशांत विभाग) चांग्योंग री ने आज यहां कहा ‘हम जीएसटी को […]

विज्ञापन

सिंगापुर : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) ने आज भारतीय संसद में लंबे समय से अटके वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पारित किये जाने का यह कहते हुए स्वागत किया कि इससे देश में दीर्घकालिक सतत वृद्धि का रास्ता खुलेगा. आइएमएफ के निदेशक (एशिया एवं प्रशांत विभाग) चांग्योंग री ने आज यहां कहा ‘हम जीएसटी को पेश करने का स्वागत करते हैं और राजकोषीय सुधार का हिस्सा है तथा यह भारत में दीर्घकालिक सतत वृद्धि से जुडे प्रमुख तत्वों में शामिल है.’

उन्होंने कहा ‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के महत्वपूर्ण एजेंडे में से एक है.’ उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि यह महत्वपूर्ण सवाल है कि राज्‍यों के स्तर पर इसे कैसे लागू किया जाएगा और इसमें समन्वय कैसे स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2016 के जीडीपी के 7.5 प्रतिशत के अपने अनुमान में जीएसटी लागू किये जाने की संभावना को जोड रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola