ePaper

खनन परियोजनाओं के लिए वन मंजूरी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो : संसदीय समिति

Updated at : 04 May 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
खनन परियोजनाओं के लिए वन मंजूरी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो : संसदीय समिति

नयी दिल्ली : कोल इंडिया के करीब 200 प्रस्ताव पर्यावरण संबंधी मंजूरी की प्रतीक्षा में अटके होने के बीच एक संसदीय समिति ने सरकार से कहा है कि वह कोयला खनन परियोजनाओं को पर्यावरण तथा वन संबंधी मंजूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के माध्यम की व्यवहार्यता संभावनाओं का पता लगाये. कोयला एवं इस्पात पर स्थायी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोल इंडिया के करीब 200 प्रस्ताव पर्यावरण संबंधी मंजूरी की प्रतीक्षा में अटके होने के बीच एक संसदीय समिति ने सरकार से कहा है कि वह कोयला खनन परियोजनाओं को पर्यावरण तथा वन संबंधी मंजूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के माध्यम की व्यवहार्यता संभावनाओं का पता लगाये.

कोयला एवं इस्पात पर स्थायी समिति ने एक रपट में कहा कि समिति ने इस बात पर जोर दिया कि कोयला मंत्रालय को खनन परियोजनाओं की पर्यावरण और वन संबंधी मंजूरी की अनिवार्यताओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए.
समिति ने कहा, समिति को इस बात को लेकर खुशी है कि मंत्रिमंडल सचिवालय ने परियोजना निगरानी समूह शुरु किया है ताकि कोयला मंत्रालय की सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुडे मुद्दों की ऑनलाइन निगरानी की जा सके. इसके लिए वेब आधारित पोर्टल पेश किया गया है ताकि सभी कोयला खनन परियोजनाओं के लंबित मुद्दों से निपटा जा सके और मंजूरी प्रक्रिया को तेज किया जा सके.
समिति ने कहा कि मार्च तक कोल इंडिया की 187 वन मंजूरी और 22 पर्यावरण निपटान प्रस्ताव लंबित थे. सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी (एससीसीएल) के पांच प्रस्तावों को वन संबंधी मंजूरी का इंतजार है और 11 प्रस्तावों को पर्यावरण मंजूरी मिलनी शेष है.
इसी तरह नेवेली लिग्नाइट कार्पोरेशन के भी तीन पर्यावरण मंजूरी प्रस्ताव लंबित थे. देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola