ePaper

टोयोटा इंडिया ने कैमरी के उन्नत संस्करण उतारे

Updated at : 30 Apr 2015 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
टोयोटा इंडिया ने कैमरी के उन्नत संस्करण उतारे

नयी दिल्ली : जापानी कार कंपनी टोयोटा ने अपनी सेडान कार कैमरी के उन्नत संस्करण आज भारत में पेश किये जिनकी दिल्ली शोरुम में कीमत 31.92 लाख रुपये तक है. किर्लोस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के जरिए भारतीय बाजार में मौजूद कंपनी ने सेडान कार का हाइब्रिड संस्करण आज 31.92 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जापानी कार कंपनी टोयोटा ने अपनी सेडान कार कैमरी के उन्नत संस्करण आज भारत में पेश किये जिनकी दिल्ली शोरुम में कीमत 31.92 लाख रुपये तक है. किर्लोस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के जरिए भारतीय बाजार में मौजूद कंपनी ने सेडान कार का हाइब्रिड संस्करण आज 31.92 लाख रुपये में पेश किया.

कंपनी ने पेट्रोल से चलने वाली कैमरी का भी उन्नत संस्करण पेश किया. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रबंध निदेशक नाओमी इशी ने कहा, ‘हमने कैमरी को पेश किये जाने के बाद से इसकी 8,000 कारें बेची हैं. भारत की पहली स्थानीय तौर पर विनिर्मित कैमरी हाइब्रिड को पहले ही लोगों ने स्वीकारा है.’

इशी ने कहा कि वर्तमान में देश में कैमरी की कुल बिक्री में हाइब्रिड संस्करण का योगदान 73 प्रतिशत है. कंपनी ने भारत में पहली बार पेट्रोल इंजन वाली कैमरी 2002 में पेश किया था. 2012 में कंपनी ने इसका देश में ही विनिर्माण करना शुरू किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola