भारत की रेटिंग में इजाफे से अर्थव्यवस्था में भरोसे की पुष्टि : जयंत सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2015 3:15 PM
नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि राजग सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि संबंधी परिदृश्य के संबंध में निवेशकों और रेटिंग एजेंसियों का भरोसा बहाल किया है. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘मूडीज के फैसले से यह पुष्टि होती है कि रेटिंग एजेंसियों, वैश्विक निवेशकों और हमारी […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि राजग सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि संबंधी परिदृश्य के संबंध में निवेशकों और रेटिंग एजेंसियों का भरोसा बहाल किया है. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘मूडीज के फैसले से यह पुष्टि होती है कि रेटिंग एजेंसियों, वैश्विक निवेशकों और हमारी अपनी घरेलू कंपनियों को भारत की वृद्धि से जुडे परिदृश्य और एक संप्रभु देश के तौर पर हमारी वित्तीय ताकत में भरोसा है.’
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज भारत का साख-परिदृश्य यह कहते हुए स्थिर से सकारात्मक कर दिया कि सरकार की पहलों से आर्थिक ताकत बढेगी. रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि यदि इन पहलों से वृद्धि बढती है तो वह अगले एक से डेढ साल में भारत की साख बढा सकती है. सिन्हा ने कहा ह्यह्यपिछले 10 महीनों में वहत्-आर्थिक स्थिति में नाटकीय सुधार आया है. जहां तक राजकोषीय नीति का सवाल है इसके संबंध में उठायी गयी पहलों के कारण ऐसा हुआ.’
सिन्हा ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट से लाभान्वित हुआ है. उन्होंने कहा ‘इसलिए वे वृहत्-आर्थिक कारक हमारे पक्ष में हैं. हमें उन पर काम करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्रवार वृद्धि बढे.’ राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने मूडीज की पहल पर कहा कि इससे भारत में निवेशकों का भरोसा बढेगा और सुधरेगा.
उन्होंने कहा ‘इस सकरात्मक दृष्टिकोण के पीछे जो महत्वपूर्ण वजह है वह है कराधान माहौल में बदलाव जो पिछले कई महीनों से हो रहा है.’ दास ने कहा ‘अनुकूल कर प्रणाली स्थापित करने के लिए कई पहलें की गयी हैं.’ इस बीच वित्त सचिव राजीव महर्षि ने कहा कि इस पहल से बजट में घोषित सकारात्मक कार्यक्रमों और नीतियों की पुष्टि होती है. महर्षि ने कहा ‘मुझे उम्मीद है कि मूडीज का अगला चरण सीधे रेटिंग में सुधार लाना होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










