सेंसेक्स 191 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 8700 के स्तर पर कायम
Updated at : 08 Apr 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई:भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेजी बरकरार रही. बीएसई का सेंसेक्स 191 अंक मजबूत होकर 28,707.75 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 8700 अंक के स्तर पर कायम रहा. निफ्टी 8714 अंक पर बंद हुआ. दिनभर बीएसई के मिडकैप […]
विज्ञापन
मुंबई:भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेजी बरकरार रही. बीएसई का सेंसेक्स 191 अंक मजबूत होकर 28,707.75 के स्तर पर बंद हुआ.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 8700 अंक के स्तर पर कायम रहा. निफ्टी 8714 अंक पर बंद हुआ.
दिनभर बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली बनी रही. इनके शेयर 0.65 से 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ दिखे.
बाजार का सुबह का हाल:
भारतीय शेयर बाजार का दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुला. सेंसेक्स में जहां 122 अंकों की तेजी देखी गयी. वहीं एफएमसीजी और आईटी के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली के कारण निफ्टी आज के शुरुआती कारोबार में 8700 अंक के पार खुला.
फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 132अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 28,649.07 अंक पर कारोबार कर रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी फिलहाल 44 अंक की मजबूती के साथ 8705 अंक पर बरकरार है.
बाजार में कारोबार के इस दौरान कोलइंडिया, अल्ट्राटेकसिमेंट,अंबूजासिमेंट और टेकचैम के शेयरों में 2.88 से 1.99 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं एसएसएलटी, ओएनजीसी, टाटास्टील, केर्न और एनटीपीसी के शेयरों में 2.17 से 0.99 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़ोतरी आयी है. इनमें 0.75 और 1.31 फीसदी की मजबूती आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




