भेल को तेलंगाना में ताप बिजली परियोजना के लिए 5,000 करोड़ का ठेका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2015 5:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बिजली संयंत्रों के लिए कल पुर्जे बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को तेलंगाना में एक ताप बिजली परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 5,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तेलंगाना राज्य बिजली उत्पादन निगम (टीएसजीईएलसीओ) ने भेल को परियोजना के लिए ईपीसी का (अभियांत्रिकी, खरीद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बिजली संयंत्रों के लिए कल पुर्जे बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को तेलंगाना में एक ताप बिजली परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 5,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है.

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तेलंगाना राज्य बिजली उत्पादन निगम (टीएसजीईएलसीओ) ने भेल को परियोजना के लिए ईपीसी का (अभियांत्रिकी, खरीद एवं निर्माण) का ठेका मिला है.
परियोजना की क्षमता 1,080 मेगावाट क्षमता होगी.’’कंपनी को इसके तहत तेलंगाना में खम्मम जिले के मनुगुरु में यह ताप बिजली परियोजना 24 माह में स्थापित करनी है. इसमें 270.270 मेगावाट की इकाइयां लगायी जाएंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola