ePaper

सेंसेक्स 69 अंक टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर पर बंद

Updated at : 23 Mar 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 69 अंक टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर पर बंद

मुंबई : कमजोर यूरोपीय संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 69.06 अंक टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया. वहीं जेएसपीएल के शेयरों में गिरावट से नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20 अंक नीचे आ गया. आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा पूंजीगत सामान खंड की कंपनियों […]

विज्ञापन
मुंबई : कमजोर यूरोपीय संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 69.06 अंक टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया. वहीं जेएसपीएल के शेयरों में गिरावट से नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20 अंक नीचे आ गया.
आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा पूंजीगत सामान खंड की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से पहले गिरावट का रुख रहा.
सरकार द्वारा जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) की हाल की कोयला नीलामी के लिए बोलियां खारिज किए जाने के बाद कंपनी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक टूट गया. एक समय यह 15 फीसद तक नीचे चला गया था.
शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 28,385.14 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से 28,163.90 अंक के निचले स्तर तक आया. अंत में यह 69.06 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान से 28,192.02 अंक पर बंद हुआ. यह 16 जनवरी के बाद सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर है. पिछले चार दिन में सेंसेक्स 544 अंक का नुकसान दर्ज कर चुका है.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,600 अंक का स्तर पार कर 8,608.35 तक पहुंचने के बाद 8,540.55 अंक तक नीचे आया. अंत में यह 20 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 8,550.90 अंक पर आ गया. चार सत्रों में निफ्टी 172.90 अंक टूटा है.
सेंसेक्स की कंपनियों में भेल, रिलायंस इंडस्टरीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, एसबीआई, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा व टाटा पावर में गिरावट आई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola