सेंसेक्स 65 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 8,633 पर रुका
Updated at : 16 Mar 2015 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई :सोमवार को दिनभर के उतार चढ़ाव के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28437 अंक पर बंद हुआ.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14 अंक यानी 0.17 फीसदी घटकर 8,633 अंक पर बंद हुआ. बाजार का सुबह का हाल: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त […]
विज्ञापन
मुंबई :सोमवार को दिनभर के उतार चढ़ाव के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28437 अंक पर बंद हुआ.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14 अंक यानी 0.17 फीसदी घटकर 8,633 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का सुबह का हाल:
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला. बीएसई का सेंसेक्स जहां 60 अंकों की वृद्धि के साथ खुला वहीं एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 15 अंक की मजबूती के साथ खुला. लेकिन एक ही मिनट के अंदर दोनों बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी.
फिलहाल सुबह के 9:25 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 21.06 अंक यानी 0.07 फीसदी लुढ़ककर 28,482 अंक पर व्यापार कर रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 8,624 अंक परव्यापार कर रहा है.
डीएलएफ, बीपीसीएल, एचसीएलटेक, एचउीएफसी बैंक और सनफॉर्मा इस वक्त बाजार में मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में से हैं. वहीं दूसरी ओर जिंदलस्टील,गेल,एसएसएलटी, केर्न और एनएमडीसी के शेयरों में 3.65 फीसदी से 1.41 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.
मिडकैप शेयर 0.38 फीसदी तक टूटे हैं. इनमें शोभा लिमिटेड, एनसीसी और फोर्टिस हेल्थ के शेयर गिरे हैं. बीएसई के स्मॉलकैप शेयरों में भी 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




