स्टेट बैंक ने भारी मांग के बीच नीलामी अवधि एक घंटे बढायी

Published at :14 Mar 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट बैंक ने भारी मांग के बीच नीलामी अवधि एक घंटे बढायी

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक एसबीआई ने आज अपने एनपीए के बडे हिस्से की ई-नीलामी शुरू की और भारी मांग के कारण बोली की अवधि एक घंटे बढायी गयी. अपनी तरह की इस पहली पहल में स्टेट बैंक ने 1,200 करोड रुपये की करीब 300 संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए पेश किया जिसमें […]

विज्ञापन

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक एसबीआई ने आज अपने एनपीए के बडे हिस्से की ई-नीलामी शुरू की और भारी मांग के कारण बोली की अवधि एक घंटे बढायी गयी. अपनी तरह की इस पहली पहल में स्टेट बैंक ने 1,200 करोड रुपये की करीब 300 संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए पेश किया जिसमें कार्यालय, दुकानें, फैक्टरी भवन और आवासीय भवन शामिल हैं.

बैंक ने गुरुवार को इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया था. एसबीआई के उप-प्रबंध निदेशक (एनपीए) पी. के. मल्होत्रा ने कहा ‘ज्यादा बोली के कारण वेबसाइट धीमी हो गई और हम नहीं चाहते कि किसी के हाथ से मौका निकले. इससे पहले बोली की अवधि शाम पांच बजे तक थी और हम इसे एक घंटे के लिए बढा रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola