ePaper

29 अंक सुधरकर सेंसेक्‍स 29,004 पर बंद, निफ्टी 8,762 पर रुका

Updated at : 24 Feb 2015 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
29 अंक सुधरकर सेंसेक्‍स 29,004 पर बंद, निफ्टी 8,762 पर रुका

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स आज 29.55 अंक यानी 0.19 फीसदी सुधरकर 29,004.66 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में बाजार के बंद होने के समय 0.08 फीसदी यानी 7.15 अंक बढ़त दर्ज की गयी. निफ्टी 8,762.10 अंक पर बंद हुआ. बाजार का सुबह का हाल: सप्‍ताह के […]

विज्ञापन
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स आज 29.55 अंक यानी 0.19 फीसदी सुधरकर 29,004.66 अंक पर बंद हुआ.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में बाजार के बंद होने के समय 0.08 फीसदी यानी 7.15 अंक बढ़त दर्ज की गयी. निफ्टी 8,762.10 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का सुबह का हाल:
सप्‍ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स सुबह के 9:30 बजे 34.64 अंक की बढ़त के साथ दिखा. सेंसेक्‍स फिलहाल 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 29,000 के पार यानी 29,009.75 अंक पर कारोबार कर रहा है.
वहीं देश का दूसरा सबसे बड़ा बाजार नेशनलस्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह के 9:40 के करीब 11.45 अंक अथवा 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 8,766.40 अंक पर व्‍यापार कर रहा है.
वही बीएसई के मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. इनके शेयरों में 0.41 और 0.34 फीसदी की मजबूती आयी है. इस वक्‍त मुनाफे के साथ व्‍यापार करने वाली कंपनियों में बीपीसीएल, ल्‍यूपिन, विप्रो, टाटापावर और सिप्‍ला हैं इनके शेयरों में 0.95 से 0.81 की वृद्धि दर्ज की जा रही है.
वहीं भारती एयरटेल, टाटामोटर्स, बैंक आफॅ बड़ौदा, केर्न और इंडसइंडबैंक के शेयरों में 1.95 फीसदी से 0.95 फीसदी की कमी आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola