सेंसेक्स 122 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 8,952 के उच्चतम स्तर पर रुका

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 122.59 अंक की बढ़त के साथ 29,681.77 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.05 अंक या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 8,952.35 अंक की नयी उंचाइयों पर बंद हुआ. बाजार का सुबहकाहाल गिरते वैश्विक बाजारों को असर […]
कल के कारोबार में सेंसेक्स अपने सर्वाधिक उच्च स्तर 29,786.32 अंक को छू गया था. वहीं निफ्टी भी कल अपने उच्चतम स्तर 8,985.05 पर दिखा था. फिलहाल बीएसइ के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.03 फीसदी की वृद्धि और गिरावट देखी जा रही है.
फिलहाल आज के कारोबार में नुकसान के साथ व्यापार कर रही कंपनियों में से सबसे ज्यादा कोल इंडिया के शेयर में 4.22 फीसदी, आइसीआइसीआइ 1.76 फीसदी ,सनफार्मा 1.49 फीसदी , जिंदल स्टील 1.23 फीसदी और एचडीएफसी में 1.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में इस वक्त डीएलएफ, ल्यूपिन, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस हैं ये 1.50 से 0.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




