ePaper

सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा

Updated at : 16 Jan 2015 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा

नयी दिल्ली : वैश्विक कीमतों के रुख के अनुरुप सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढाकर 401 डालर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का आयात शुल्क मूल्य 543 डालर प्रति किलो कर दिया. इस महीने के पहले पखवाडे के लिए आयातित सोने का शुल्क दर मूल्य 392 डालर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक कीमतों के रुख के अनुरुप सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढाकर 401 डालर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का आयात शुल्क मूल्य 543 डालर प्रति किलो कर दिया. इस महीने के पहले पखवाडे के लिए आयातित सोने का शुल्क दर मूल्य 392 डालर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 519 डालर प्रति किलो था.

उल्लेखनीय है कि इन धातुओं पर सीमा शुल्क की गणना के लिए आयात शुल्क मूल्य ही आधार कीमत होती है. इसकी हर पखवाडे समीक्षा होती है. आधिकारिक बयान के अनुसार शुल्क दरों में बढोतरी को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अधिसूचित कर दिया है. भारत दुनिया में सोने का सबसे बडा़ उपभोक्ता देश है. पिछले महीने भारत ने 1.34 अरब डालर मूल्य के सोने का आयात किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola