ऑडी ने पेश किया प्रीमियम कार ''R-8 LMX'', कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 4:43 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में आज अपना बहुउद्देशीय वाहन ‘ऑडी आरॅ-8 एलएमएक्स’ का सीमित संस्करण पेश कर दिया है. दिल्ली शो-रुम में इसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपये है. कंपनी ने दावा किया है कि ‘ऑडी आर-8 एलएमएक्स’ भारत में लेजर हाई बीम लाइटिंग वाली पहली कार है. कंपनी ने […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में आज अपना बहुउद्देशीय वाहन ‘ऑडी आरॅ-8 एलएमएक्स’ का सीमित संस्करण पेश कर दिया है. दिल्ली शो-रुम में इसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपये है.
कंपनी ने दावा किया है कि ‘ऑडी आर-8 एलएमएक्स’ भारत में लेजर हाई बीम लाइटिंग वाली पहली कार है. कंपनी ने कहा है कि पूरी दुनिया में इस प्रकार की कारों का सीमित उत्पादन ही हुआ है.
कंपनी ने नयी लाइटिंग तकनीक का विशेष रूप से उल्लेख करते हुये कहा कि लेजर लाइटिंग में उच्च कोटि की दृश्यता है और इसमें सुरक्षा के उन्नत मानक हैं. इस वाहन की लेजर लाइट 60 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर क्रियाशील होती है.
कंपनी ने कहा है कि यह मात्र 3.4 सेंकेड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और 320 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार में आ जाती है. ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा ‘ऑडी हमेशा से लाइटिंग तकनीक में सबसे आगे रही है. ऑडी भारत में एलइडी लाइटिंग तकनीक पेश करने वाली पहली कार निर्माता कंपनी है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola