सिंगापुर के व्यापार मंत्री वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में भाग लेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2015 2:30 PM (IST)
विज्ञापन

सिंगापुर : सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री आर्थिक संबंधों को बढावा और नये व्यावसायिक अवसरों की तलाश के लिए आज वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे. वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन कल से अहमदाबाद में शुरु हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के आमंत्रण पर सिंगापुर […]
विज्ञापन
सिंगापुर : सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री आर्थिक संबंधों को बढावा और नये व्यावसायिक अवसरों की तलाश के लिए आज वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे.
वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन कल से अहमदाबाद में शुरु हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के आमंत्रण पर सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री एस. ईश्वरन कारोबारी प्रतिनिधि मंडल के साथ वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की यात्रा पर आएंगे. गुजरात का 7वां वाइब्रेंट सम्मेलन कल से शुरु हो रहा है.
यह पहला मौका है जब वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में सिंगापुर भागीदार देश के रुप में हिस्सा ले रहा है. इस भागीदारी का उद्देश्य भारत के साथ व्यापारिक संबंधों और कारोबारी अवसरों को बढाना है.
मंत्री के साथ 70 उद्योग प्रतिनिधियों का व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा जिसमें 40 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे. ये कंपनियां शहरी समाधान, निर्माण, लाजिस्टिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




