फ्लिपकार्ट का शेयर बिक्री के लिये सिंगापुर में आवेदन, 70 करोड़ डॉलर जुटाये
Updated at : 20 Dec 2014 4:32 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलूर : ई-कामर्स कारोबार करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज सिंगापुर के कंपनी नियामक एसीआरए के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी वाली कंपनी बनने का आवेदन करने की घोषणा की. कंपनी ने यह घोषणा की कि उसने 50 से अधिक निवेशकों से 70 करोड़ डॉलर जुटाये हैं, जिससे वह भारत में दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश करेगी. कंपनी ने […]
विज्ञापन
बेंगलूर : ई-कामर्स कारोबार करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज सिंगापुर के कंपनी नियामक एसीआरए के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी वाली कंपनी बनने का आवेदन करने की घोषणा की. कंपनी ने यह घोषणा की कि उसने 50 से अधिक निवेशकों से 70 करोड़ डॉलर जुटाये हैं, जिससे वह भारत में दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश करेगी.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि फ्लिपकार्ट लिमिटेड (सिंगापुर में पंजीकृत) ने एसीआरए सिंगापुर के पास सार्वजनिक भागीदारी वाली कंपनी बनने संबंधी आवेदन किया है. ऐसा करना उन कंपनियों के लिये अनिवार्य है जिनके शेयरधारकों की संख्या 50 से अधिक हो जाती है.
कंपनी ने 70 करोड़ डालर से अधिक की राशि जुटाई है. कंपनी ने इसके साथ ही अपने निदेशक मंडल में नये निवेशकों- बैली गिफोर्ड, ग्रीनोअक्स कैपिटल, स्टेडव्यू कैपिटल, टी रावे प्राइस एसोसिएट्स और कतर इनवेस्टमेंट अथारिटी को शामिल किया है.
कंपनी के मौजूदा निवेशकों डी एस टी ग्लोबल, जीआइसी आईकानिक कैपीटल और टाइगर ग्लोबल ने भी इस ताजा दौर में निवेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




