कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में 195 रुपये की गिरावट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 5:33 PM
नयी दिल्ली: विदेशों में नरमी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 195 रुपये की गिरावट के साथ 26,675 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये. मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ गया.औद्योगिक इकाइयों और […]
नयी दिल्ली: विदेशों में नरमी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 195 रुपये की गिरावट के साथ 26,675 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये.
मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ गया.औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर लिवाली से चांदी भी 200 रुपये गिरकर 36,700 रुपये किलो रह गई.
सर्राफा व्यापारियों ने सोने में गिरावट की वजह अमेरिकी रोजगार के आंकडों में तीन वर्षो की सर्वाधिक वृद्धि को बताया. इसके बाद वैश्विक बाजार में सोने में नरमी का रख बन गया. निवेशकों को आशंका थी कि रोजगार परिदृश्य में सुधार के साथ फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढाने के और करीब पहुंच सकता है.
बाकी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी वैकल्पिक निवेश के बतौर सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










