ePaper

मुनाफावसूली के बाद हुयी खरीददारी से निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड पर

Updated at : 17 Nov 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
मुनाफावसूली के बाद हुयी खरीददारी से निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड पर

मुंबई :आज सुबह कारोबार की शुरुआत के बाद बाज़ार में मुनाफावसूली छायी रही जिसकी वजह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 44 अंक कमजोर हो गया था लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में खरीदारी में तेजी आ जाने की वजह से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है. नेशनल […]

विज्ञापन
मुंबई :आज सुबह कारोबार की शुरुआत के बाद बाज़ार में मुनाफावसूली छायी रही जिसकी वजह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 44 अंक कमजोर हो गया था लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में खरीदारी में तेजी आ जाने की वजह से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8,430 पर पहुंचकर बंद हुआ तो वहीँ दूसरी तरफ बम्बई शेयर एक्सचेंज का बीएसइ सेंसेक्स 28,177 पर बंद हुआ.
इसके पहले आज दिन की शुरुआत में बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 106.02 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 44.51 अंक अथवा 0.16 फीसदी कमजोर होकर 28,002.15 अंक पर आ गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 18.25 अंक अथवा 0.22 फीसद कमजोर होकर 8,371.65 अंक पर आ गया. शुक्रवार को यह 8,389.90 अंक पर बंद हुआ था.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार मे तेजी के रुख के बीच कारोबारियों की ओर से स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, पूंजीगत सामान, और तेल एवं गैस के क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आयी.
बीएसई मिडकैप में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में ऑलकार्गो, कल्पतरू पावर, अनंतराज इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और स्टरलाइट टेक्नोलॉजी तेजी के साथ बंद हुए जबकि मिडकैप के गिरने वाले शेयरों में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, डीसीएम श्रीराम, पुंज लॉयज, डेन नेटवर्क्स और पीपावाव डिफेंस गिरावट के साथ बंद हुए.
जानिए दोपहर 1 बजे तक का हाल –
बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों की ओर से चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 44 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 106.02 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 44.51 अंक अथवा 0.16 फीसदी कमजोर होकर 28,002.15 अंक पर आ गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 18.25 अंक अथवा 0.22 फीसद कमजोर होकर 8,371.65 अंक पर आ गया. शुक्रवार को यह 8,389.90 अंक पर बंद हुआ था.
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार मे तेजी के रुख के बीच कारोबारियों की ओर से स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, पूंजीगत सामान, और तेल एवं गैस के क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola