म्युचुअल फंड में निवेश का मूल्य 11 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Updated at : 10 Nov 2014 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: शेयर बाजारों में तेजी तथा पूंजी प्रवाह बढने के साथ म्युचुअल फंड उद्योग के प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अक्तूबर महीने में बढकर लगभग 11 लाख करोड़ रुपये की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गई हैं. एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) आंकड़ों के अनुसार देश की 40 कोष कंपनियों (फंड हाउसों) का औसत एयूएम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: शेयर बाजारों में तेजी तथा पूंजी प्रवाह बढने के साथ म्युचुअल फंड उद्योग के प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अक्तूबर महीने में बढकर लगभग 11 लाख करोड़ रुपये की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गई हैं.
एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) आंकड़ों के अनुसार देश की 40 कोष कंपनियों (फंड हाउसों) का औसत एयूएम 31 अक्तूबर 2014 को 10,95,653 करोड़ रुपये था जो कि पूर्व महीने में 9,59,415 करोड़ रुपये पर था.
विभिन्न म्युचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत उपलब्ध अलग-अलग आंकडों का खुलासा नहीं किया गया है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि एयूएम में मासिक वृद्धि मुख्य रुप से शेयर बाजारों में उछाल तथा पूंजी प्रवाह अधिक रहने के कारण हुई.
इसके अलावा हाल के महीनों में इक्विटी योजनाओं में खुदरा भागीदारी भी बढी है. आलोच्य महीने में बीएसई का सेंसेक्स लगभग पांच प्रतिशत या 1200 अंक से अधिक चढा. वहीं म्युचुअल फंड कंपनियों में लोगों द्वारा कुल मिलाकर 1.24 लाख करोड़ रुपये लगाये गये
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




