ePaper

रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सेंसेक्स 27,874 पर हुआ बंद, निफ्टी में भी रही मामूली बढ़त

Updated at : 10 Nov 2014 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सेंसेक्स 27,874 पर हुआ बंद, निफ्टी में भी रही मामूली बढ़त

मुंबई : आज का दिन सेंसेक्स के लिए बहुत खास रहा. आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 28027.96 के रिकॉर्ड स्तर को छूने में कामयाब रहा लेकिन इसके बाद बाज़ार में फिसलन आ गयी और मुनाफावसूली की वजह से बाज़ार में दबाव दिखायी दिया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में पिछले कुछ दिनों से दिखाई चमक […]

विज्ञापन
मुंबई : आज का दिन सेंसेक्स के लिए बहुत खास रहा. आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 28027.96 के रिकॉर्ड स्तर को छूने में कामयाब रहा लेकिन इसके बाद बाज़ार में फिसलन आ गयी और मुनाफावसूली की वजह से बाज़ार में दबाव दिखायी दिया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में पिछले कुछ दिनों से दिखाई चमक भी आज धुंधली हो गयी.
ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि फार्मा, एफएमसीजी जैसे शेयरों में खरीदारी का रुझान ठीक रहा.
आज भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया. एक तरफ जहां निफ्टी ने आज के सत्र में 8383.05 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया, वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 28027.96 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर को छूने में कामयाब हुआ.
कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6 अंक चढ़कर 27874.7 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 8344 के स्तर पर बंद हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola