त्योहारों के बावजूद अक्टूबर में घटी कारों और दुपहियों की बिक्री

Updated at : 10 Nov 2014 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहारों के बावजूद अक्टूबर में घटी कारों और दुपहियों की बिक्री

नयी दिल्ली : इस साल अक्टूबर का महीना त्योहारों भरा रहा और ऐसे में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को देश में कारों की बम्पर बिक्री की उम्मीद थी लेकिन घरेलू बाजार में कारों की बिक्री अक्तूबर में 2.55 प्रतिशत घटकर 1,59,036 इकाइयों की रह गयी जो पिछले साल के इसी माह में 1,63,199 इकाइयों से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस साल अक्टूबर का महीना त्योहारों भरा रहा और ऐसे में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को देश में कारों की बम्पर बिक्री की उम्मीद थी लेकिन घरेलू बाजार में कारों की बिक्री अक्तूबर में 2.55 प्रतिशत घटकर 1,59,036 इकाइयों की रह गयी जो पिछले साल के इसी माह में 1,63,199 इकाइयों से कम रही.

सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 8.73 प्रतिशत घटकर 10,08,761 इकाइयों की रह गयी जो पिछले साल के इसी माह में 11,05,269 इकाइयों की थी.इस दौरान कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री अक्तूबर के महीने में 3.61 प्रतिशत घटकर 14,61,712 इकाइयों की रही.
सियाम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2.97 प्रतिशत घटकर 51,965 इकाइयों की रह गयी. विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 3.84 प्रतिशत घटकर 17,87,146 इकाइयों की रह गयी जो अक्तूबर 2013 में 18,58,594 इकाइयों की थी.
ऐसा अंदाजा है कि ऑटो सेक्टर में इस मंदी से उबरने तक इस उद्योग की कम्पनियां सरकार से उत्पाद कर की दरों में छूट जारी रखने की मांग कर सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola