ePaper

''facebook'' का हुआ ''WhatsApp'', 19 अरब डालर में हुआ समझौता

Updated at : 07 Oct 2014 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
''facebook'' का हुआ ''WhatsApp'', 19 अरब डालर में हुआ समझौता

सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने मोबाइल मेसेजिंग एप्लीकेशन ‘व्हाट्सऐप’ को खरीद लिया है. यह डील 19 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई. फेसबुक ने ‘एएफपी’ को ई-मेल के जरिए भेजे गए एक बयान में कहा है, ‘‘हम दुनिया के और ज्यादा लोगों से जुडने जा रहे हैं. हम ‘व्हाट्सऐप’ इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने मोबाइल मेसेजिंग एप्लीकेशन ‘व्हाट्सऐप’ को खरीद लिया है. यह डील 19 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई. फेसबुक ने ‘एएफपी’ को ई-मेल के जरिए भेजे गए एक बयान में कहा है, ‘‘हम दुनिया के और ज्यादा लोगों से जुडने जा रहे हैं. हम ‘व्हाट्सऐप’ इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता लाना जारी रखेंगे.’’

फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने के साथ-साथ जेन कूम ‘व्हाट्सऐप’ के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दी गई सूचना के मुताबिक कूम की तनख्वाह साल में एक डॉलर होगी. फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग भी इसी तरह सांकेतिक वेतन लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola