डॉलर के मुकाबले रूपया एक सप्ताह के उच्च स्तर 60.81 रूपये पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 11:23 PM
विज्ञापन
मुंबई : निर्यातकों की सतत डॉलर बिकवाली और पूंजी प्रवाह से भारतीय रूपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 60.81 रूपये पर बंद हुआ.बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार की कुछ हिचकिचाहट ने हालांकि, रूपये की तेजी […]
विज्ञापन
मुंबई : निर्यातकों की सतत डॉलर बिकवाली और पूंजी प्रवाह से भारतीय रूपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 60.81 रूपये पर बंद हुआ.बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार की कुछ हिचकिचाहट ने हालांकि, रूपये की तेजी को कुछ सीमित कर दिया.
साप्ताहिक आधार पर स्थानीय मुद्रा (रूपया) में हालांकि, सात सप्ताह में पहली बार साप्ताहिक गिरावट आई जिसकी वजह सोमवार को 48 पैसे की भारी गिरावट आना था.अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया 60.78 रूपये प्रति डॉलर पर बेहतर खुला और कारोबार के दौरान 60.73 से 60.8975 रूपये प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में तीन पैसे अथवा 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.81 रूपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विगत चार सत्रों में रूपये में 32 पैसे अथवा 0.52 प्रतिशत की तेजी आई है.
आज 60.81 रूपये प्रति डॉलर का बंद स्तर 12 सितंबर के 60.65 रूपये प्रति डॉलर के बंद स्तर के बाद का उच्च स्तर है.इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक दो दिनों की मजबूती के बाद आज 21.79 अंक अथवा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कारोबारन के लिये संदर्भ दर 60.8055 रूपये प्रति डॉलर और 78.4695 रूपये प्रति यूरो जारी की थी. पौंड के मुकाबले रूपये में कमजोरी आई जबकि यूरो और जापानी येन के मुकाबले इसमें तेजी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










