खुशखबरी,रांची में पेट्रोल 2.18 रुपये लीटर सस्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2014 6:40 AM
रांची: तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल की कीमत घटाने की घोषणा के बाद बुधवार आधी रात से रांची में पेट्रोल 2.18 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया.इसके साथ ही पेट्रोल की कीमतें एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है. कीमतों में कटौती का फैसला डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़ोतरी व अंतरराष्ट्रीय बाजार […]
रांची: तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल की कीमत घटाने की घोषणा के बाद बुधवार आधी रात से रांची में पेट्रोल 2.18 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया.इसके साथ ही पेट्रोल की कीमतें एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है.
कीमतों में कटौती का फैसला डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़ोतरी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में कमी के आधार पर किया गया है. पेट्रोल कीमतों में इस महीने दूसरी बार कटौती हुई है. इससे पहले एक अगस्त को कंपनियों ने पेट्रोल कीमतों मे 1.09 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 11 अगस्त से घटकर 103.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गयी. यह पिछले कारोबारी दिवस आठ अगस्त की कीमत 104.25 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही.
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत घटकर 6313.08 रुपये प्रति बैरल हो गयी,जबकि आठ अगस्त को यह 6417.63 रुपये प्रति बैरल थी. इसलिए सरकार के सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि पेट्रोल की कीमत 14 अगस्त से दो रुपये कम हो जायेगी, जो आम लोगों के लिए स्वतंत्रता दिवस का उपहार होगा. महंगाई के बोझ तले दबी जनता को राहत दिलाने और अच्छे दिन की झलक दिखाने के लिए सरकार पेट्रोल के मूल्य में दो रुपये की कमी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










