चीन से बाहर Corona Virus के नये मामले आने से खौफ़जदा हैं एशिया के बाजार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 5:21 PM
हांगकांग : Corona Virus. चीन से बाहर कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चिता के माहौल के बीच एशियाई बाजार भी खौफ़जदा हैं. यही वजह रही कि शुक्रवार को एशिया के बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी. इससे पहले, वॉल स्ट्रीट पर भी कमजोर रुख देखा गया. इसका कारण […]
हांगकांग : Corona Virus. चीन से बाहर कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चिता के माहौल के बीच एशियाई बाजार भी खौफ़जदा हैं. यही वजह रही कि शुक्रवार को एशिया के बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी. इससे पहले, वॉल स्ट्रीट पर भी कमजोर रुख देखा गया. इसका कारण यह है कि कंपनियों ने इस महामारी से उनकी कमाई प्रभावित होने की चेतावनी दी है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2,200 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इससे प्रभावित लोगों की संख्या 75,000 से ऊपर है. इनमें अधिकतर मामले चीन के हैं, लेकिन इसके दुनियाभर में फैलने को लेकर डर बना हुआ है. दक्षिण कोरिया में सियोल स्थित शेयर सूचकांक कोस्पी शुक्रवार को 1.2 फीसदी तक गिर गया. कोरिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच चुकी है. यह चीन के बाद सबसे ज्यादा है. देश में कोरोना वायरस के 52 और मामले सामने आये हैं. इसी तरह, जापान का निक्की 225 सूचकांक 0.3 फीसदी तक गिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










