ऑडी की सेडान ए3 लांच,कीमतें 22.95 से 32.66 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2014 8:39 PM
नयी दिल्ली: भारत में इंपोर्टेड कारों को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसे में जर्मन की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी की ओर से नयी कार सेडान ए-3 की लांचिंग से उनको काफी प्रशन्नता होगी. भारतीय बाजारों में इस कार की कीमतें 22.95 लाख से 31.66 लाख के बीच होगी. आडी इंडिया के […]
नयी दिल्ली: भारत में इंपोर्टेड कारों को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसे में जर्मन की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी की ओर से नयी कार सेडान ए-3 की लांचिंग से उनको काफी प्रशन्नता होगी. भारतीय बाजारों में इस कार की कीमतें 22.95 लाख से 31.66 लाख के बीच होगी.
आडी इंडिया के प्रमुख जोए किंग कहा कि मुझे लगता है कि शहरी वातावरण के लिहाज से यह युवाओं के लिए एक बढ़िया गाड़ी है. हमे ऐसे ग्राहकों से काफी उम्मीद है, जो ऑडी की दूसरी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं. ए-3 की पेशकश के बाद हमें उम्मीद है कि कंपनी के करीब 15 प्रतिशत ग्राहक इसे पसंद करेंगे. उन्होंने बताया कि ए-3 भारत में एसयूवी क्यू-3, सेडान ए-4 और ए-6 के साथ मिलकर कंपनी की वृद्धि का बढ़ाएगी.
ए-3 सेडान पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी.दिल्ली शोरूम में ए-3 सेडान के पेट्रोल संस्करण में 1800 सीसी का इंजन है और इसकी कीमत 28.95 लाख रुपये है. जबकि डीजल ए-3 सेडान 2,000 सीसी के इंजन के साथ 22.95 लाख, 25.95 लाख, 29.95 लाख और 32.66 लाख की कीमतों पर उपलब्ध होगी.
बिक्री की वृद्धि के बारे में किंग ने कहा, ‘उम्मीद है साल की पहली छमाही में वाहन उद्योग की वृद्धि दर स्थिर रहेगी, लेकिन दूसरी छमाही में वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है. ऑडी की इस साल दहाई अंक में वृद्धि हासिल करने की योजना है, जो हमारे लिए एक रिकार्ड होगा.’
उल्लेखनीय है कि 2013 में कंपनी ने देश में कुल 10,002 गाड़ियां बेची थीं और 10 हजार से ज्यादा लक्जरी कार बेचने वाली कंपनी बन गयी थी. इसी दौरान उसकी प्रतिस्पर्धी जर्मनी की मर्सिडीज ने 9,003 और बीएमडब्ल्यू ने 7,327 गाड़ियां बेचीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










