अप्रैल-नवंबर में करीब 23 फीसदी गिरा बिजली कंपनियों को आवंटित होने वाला कोयला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 4:33 PM
नयी दिल्ली : सरकारी कंपनी कोल इंडिया की विशेष ई-नीलामी के जरिये बिजली क्षेत्र को आवंटित होने वाले कोयले में गिरावट आयी है. कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 1.69 करोड़ टन कोयला आवंटित किया. एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में इसमें 22.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की […]
नयी दिल्ली : सरकारी कंपनी कोल इंडिया की विशेष ई-नीलामी के जरिये बिजली क्षेत्र को आवंटित होने वाले कोयले में गिरावट आयी है. कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 1.69 करोड़ टन कोयला आवंटित किया. एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में इसमें 22.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. कोल इंडिया ने 2018-19 के अप्रैल-नवंबर में बिजली क्षेत्र को 2.19 करोड़ टन कोयला आवंटित किया था.
कोयला मंत्रालय की ओर से मंत्रिमंडल के लिए तैयार की गयी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत नवबंर, 2019 में कोयला आवंटन बढ़कर 40.5 लाख टन हो गया. नवंबर, 2018 में बिजली क्षेत्र को 15.3 लाख टन कोयला आवंटित किया था.
कोल इंडिया ने इससे पहले कहा था कि 2019-20 के लिए 66 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से 10 फीसदी की पेशकश (आवंटन) ई-नीलामी के जरिये करने की योजना है, जिसमें से 50 फीसदी (3.3 करोड़ टन) कोयले का आवंटन विशेष ई-नीलामी के जरिये करने का इरादा है.
कोल इंडिया ने कहा था कि वह अगले वित्त वर्ष में 75 करोड़ टन कोयला का उत्पादन करेगी. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कोल इंडिया वित्त वर्ष 2024 तक एक अरब टन कोयले का उत्पादन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










