शेयर बाजार: मुनाफा वसूली से 243 अंक टूटा सेंसेक्स,निफ्टी भी गिरा

मुंबई: आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक व टाटा मोटर्स सहित प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते बंबई शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया और सेंसेक्स 243 अंक टूटकर बंद हुआ. कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रख के बीच यूके्रन में हालात बदतर होने की आशंका ने […]
मुंबई: आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक व टाटा मोटर्स सहित प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते बंबई शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया और सेंसेक्स 243 अंक टूटकर बंद हुआ. कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रख के बीच यूके्रन में हालात बदतर होने की आशंका ने बाजार धारणा को प्रभावित किया.
रुपया में भी गिरावट का असर देखने को मिला. बीएसई के तीस शेयर आधारित सेंसेक्स की शुरुआत नकारात्मक रही. कारोबार के दौरान 25,901.68 और 25,621.85 अंक के दायरे में रहने के बाद सेंसेक्स 242.74 अंक की गिरावट के साथ 25,665.27 अंक पर बंद हुआ.
बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 427 अंक मजबूत हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.50 अंक टूटकर 7,672.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,740.95 और 7,658.95 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




