ePaper

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डेटा आने से पहले शेयर बाजारों में तेजी, 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Updated at : 12 Dec 2019 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डेटा आने से पहले शेयर बाजारों में तेजी, 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई : वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 169 अंक की तेजी के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक तथा एसबीआई जैसे प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से […]

विज्ञापन

मुंबई : वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 169 अंक की तेजी के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक तथा एसबीआई जैसे प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक अंक मजबूत हुआ था. हालांकि, अंत में यह 169.14 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.65 अंक यानी 0.52 फीसदी मजबूत होकर 11,971.80 अंक पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि कारोबारियों को अक्टूबर महीने का औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े का इंतजार है. सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 7.17 फीसदी लाभ हुआ. इसके बाद येस बैंक के शेयर में 5.96 फीसदी, वेदांता में 3.68 फीसदी, टाटा स्टील में 3.29 फीसदी, स्टेट बैंक में 2.91 फीसदी और कोटक बैंक में 1.76 फीसदी की तेजी रही. वहीं, इन्फोसिस में 2.63 फीसदी, ओएनजीसी 1.68 फीसदी, एचसीएल टेक 1.51 फीसदी, टीसीएस 1.20 फीसदी और भारती एयरटेल में 0.95 फीसदी की गिरावट रही.

कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम परिदृश्य का असर वैश्विक बाजारों पर देखा गया. फेडरल रिजर्व ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के इरादे से नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया. फेडरल रिजर्व के प्रमुख जोरेम पावेल ने कहा कि वैश्विक गतिविधियों ओर मौजूदा जोखिमों के बावजूद अमेरिकी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध का असर वैश्विक वृद्धि पर पड़ रहा है. इसके अलावा, निवेशकों को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का भी इंतजार है. एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो में तेजी रही, जबकि शंघाई बाजार में गिरावट रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola