केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंदी पर दिये अपने बयान को लिया वापस, बोले- संवेदनशील इंसान हूं!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 2:14 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने बयान को लेकर बैकफुट पर आ गये हैं. उन्होंने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दी है. रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं. मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने बयान को लेकर बैकफुट पर आ गये हैं. उन्होंने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दी है.

रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं. मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, लेकिन फिर भी मुझे यह जानकर खेद है कि मेरे बयान के एक हिस्सा को गलत तरीके से दि खाया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं.

यहां चर्चा कर दें कि केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को बॉलीवुड फिल्मों की सफलता का उदाहरण देते हुए अर्थव्यवस्था में सुस्ती की बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की. यह अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत देती है ?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola