कैमूर में नल-जल योजना पड़ी ठप, भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग बेहाल

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में नल-जल योजना के तहत लगी समरसेबल मशीन का तार जल जाने से पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Bihar News:(विनोद कुमार सिंह) मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बंद है. जानकारी के अनुसार समरसेबल का विद्युत तार जल जाने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समरसेबल के तार जलने की सूचना वार्ड पार्षद राजन कुमार एवं नगर पंचायत प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद अब तक मरम्मत या तार बदलने का कार्य नहीं किया गया है. लोगों में इस लापरवाही को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

पानी बिल वसूली पर उठे सवाल

वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत द्वारा मार्च महीने में प्रति परिवार 480 रुपये पानी बिल के रूप में वसूला गया, लेकिन जब जरूरत पड़ी तो जलापूर्ति बंद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर और आम नागरिक नियमित रूप से बिल का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें केवल परेशानी मिल रही है.

महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पानी की अनुपलब्धता ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज भटकना पड़ रहा है.

जल्द मरम्मत की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि खराब समरसेबल का तार तुरंत बदला जाए और जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Also Read:सासाराम में जनसेवा की पहल: ट्रैफिक थाने के पास वाटर टैंक सेवा शुरू, मेयर ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन