ePaper

September में 6,286 करोड़ रुपये घटकर 91,916 करोड़ रुपये पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

Updated at : 01 Oct 2019 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
September में 6,286 करोड़ रुपये घटकर 91,916 करोड़ रुपये पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये रह गया. यह अगस्त की तुलना में 6,286 करोड़ रुपये कम है. अगस्त में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपये रहा था. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. एक साल पहले समान महीने (सितंबर, 2018) में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये रह गया. यह अगस्त की तुलना में 6,286 करोड़ रुपये कम है. अगस्त में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपये रहा था. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. एक साल पहले समान महीने (सितंबर, 2018) में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपये रहा था.

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि सितंबर में कुल सकल जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा. इसमें सीजीएसटी 16,630 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 22,598 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 45,069 करोड़ रुपये (22,097 करोड़ रुपये आयात पर जुटाये गये) और उपकर का हिस्सा 7,620 करोड़ रुपये (728 करोड़ रुपये आयात पर जुटाया गया) रहा.

बयान में कहा गया है कि अगस्त महीने के लिए 30 सितंबर तक कुल 75.94 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल किये गये. बयान के अनुसार, सितंबर में राजस्व में पिछले साल के समान महीने में जुटाये गये राजस्व की तुलना में 2.67 फीसदी कम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola