PF में जमा पैसों पर अब 8.65 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज, EPFO के छह करोड़ से अधिक खाताधारकों को होगा फायदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2019 4:39 PM
नयी दिल्ली : श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ से अधिक खाताधारकों को 2018-19 के लिए उनकी भविष्य निधि जमा पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दिया जायेगा. ईपीएफओ के लिए निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस साल फरवरी […]
नयी दिल्ली : श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ से अधिक खाताधारकों को 2018-19 के लिए उनकी भविष्य निधि जमा पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दिया जायेगा. ईपीएफओ के लिए निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस साल फरवरी में बीते वित्त वर्ष के लिए 8.65 फीसदी की दर से ब्याज देने की अनुमति दी थी. बाद में इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया.
गंगवार ने यहां एक कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से कहा कि त्योहार से पहले की सौगात है. ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक सदस्यों को 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दिया जायेगा. फिलहाल, ईपीएफओ खातों में दावों का निपटान 8.55 फीसदी की ब्याज दर पर किया जा रहा है. यह दर 2017-18 के दौरान लागू थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










