ePaper

जम्मू-कश्मीर का सेब खुद खरीदेगी सरकार, सीधे किसानों के खातों में क्रेडिट होगी रकम

Updated at : 10 Sep 2019 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का सेब खुद खरीदेगी सरकार, सीधे किसानों के खातों में क्रेडिट होगी रकम

नयी दिल्ली : सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सेब की सीधी खरीद करने और उत्पादकों को उनका भुगतान सीधे बैंक खाते के जरिये करने की घोषणा की है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सेब के किसानों से खरीद का काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) द्वारा किया जायेगा. खरीद का काम 15 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सेब की सीधी खरीद करने और उत्पादकों को उनका भुगतान सीधे बैंक खाते के जरिये करने की घोषणा की है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सेब के किसानों से खरीद का काम भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) द्वारा किया जायेगा. खरीद का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. सरकार ने यह कदम इन खबरों के बाद उठाया है कि कुछ आतंकवादियों ने सेब के उत्पादकों से अपने उत्पादन को बाजार में नहीं बेचने की धमकी दी है.

इसे भी देखें : कश्मीर में इतना विकास होगा कि उस पार वाले भी कहेंगे, काश: राज्यपाल सत्यपाल मलिक

सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को धारा 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को समाप्त किये जाने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों में बांटने के बाद आतंकवादियों द्वारा सेब किसानों को धमकी दी जा रही है. एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार ने चालू सीजन 2019 में जम्मू-कश्मीर के किसानों से सेब की खरीद करने की घोषणा की है. नाफेड द्वारा राज्य सरकार की अधिकृत एजेंसियों के जरिये खरीद का काम 15 दिसंबर तक पूरा किया जायेगा.

अधिकारी ने कहा कि सही सेब उत्पादकों से खरीद सीधे की जायेगी और राज्य प्रशासन यह तय करेगा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये उनका भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाए. अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी सेब उत्पाद जिलों में सब श्रेणियों के सेब-ए, बी, सी की खरीद की जायेगी. इसके अलावा, सोपोर, शोपियां और श्रीनगर के थोक बाजारों से भी सीधी खरीद की जायेगी. विभिन्न श्रेणियों के सेब का दाम मूल्य समिति द्वारा तय किया जायेगा. इस समिति में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से भी सदस्य होगा. गुणवत्ता समिति यह सेब की उचित ग्रेडिंग सुनिश्चित करेगी.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव राज्य स्तर की क्रियान्वयन एवं संयोजन समिति के प्रमुख होंगे. वहीं, केंद्रीय कृषि, गृह मंत्रालय तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों इस योजना का सुगमता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शनिवार को कहा था कि घाटी से प्रतिदिन 750 ट्रक सेब देश के अन्य हिस्सों के लिये जाते हैं. पिछले शुक्रवार को आतंकवादियों ने सोपोर में एक प्रमुख फल कारोबारी के परिवार के सदस्यों पर हमला किया था. इस हमले में व्यापारी का 25 वर्षीय पुत्र और ढाई साल की पोती घायल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola