ePaper

FM निर्मला सीतारमण ने CCI से नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कसने को कहा

Updated at : 23 Aug 2019 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
FM निर्मला सीतारमण ने CCI से नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कसने को कहा

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को नयी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बदली आर्थिक व्यवस्था में घरेलू कंपनियों को विदेशी कंपनियों का शिकार बनने से बचाने की जरूरत है. सीतारमण ने सीमा से परे प्रतिस्पर्धा तथा भारतीय उपभोक्ताओं पर इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को नयी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बदली आर्थिक व्यवस्था में घरेलू कंपनियों को विदेशी कंपनियों का शिकार बनने से बचाने की जरूरत है. सीतारमण ने सीमा से परे प्रतिस्पर्धा तथा भारतीय उपभोक्ताओं पर इसके प्रतिकूल असर का मुद्दा भी उठाया.

इसे भी देखें : रिजर्व बैंक ने किया स्पष्ट : अर्थव्यवस्था में सुस्ती के मद्देनजर रेपो रेट में पहली बार की गयी 0.35 फीसदी की कटौती

सीसीआई की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रतिस्पर्धा के संबंध में नियामक स्वत: संज्ञान लेते हुए घरेलू कंपनियों पर विदेशी कंपनियों के प्रभाव की जांच करे. सीतारमण ने यहां कहा कि आपका काम चुनौतियों से भरा है, जिसमें आपको एक साथ भारतीय उपभोक्ताओं की रक्षा करने तथा घरेलू कंपनियों के देश से बाहर स्थित कंपनियों का शिकार बनने से बचाने में हमारा मार्गदर्शन करना है.

सीसीआई के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि नियामक डिजिटल बाजार में कथित प्रतिस्पर्धारोधी गतिविधियों के संबंध में उचित तरीके से काम कर रहा है. इस कार्यक्रम को वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola