ePaper

23 फरवरी से खुल रहे हैं ये 4 धाकड़ आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट

Updated at : 21 Feb 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
IPO Market Update

IPO Market Update

IPO Market Update: अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल तेज होने वाली है. 23 फरवरी से क्लीन मैक्स एनवायरो और श्री राम ट्विस्टेक्स समेत 4 दमदार आईपीओ निवेश के लिए खुल रहे हैं. 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा के इन पब्लिक इश्यू में निवेशकों के पास मोटा मुनाफा कमाने का शानदार मौका है.

विज्ञापन

IPO Market Update: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह एक्शन से भरपूर रहने वाला है. 23 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल दिखेगी. मेनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक, कुल 4 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. अगर आप भी लिस्टिंग गेन की तलाश में हैं, तो इन अवसरों पर नजर जरूर रखें.

  1. क्लीन मैक्स एनवायरो (Clean Max Enviro)

इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ क्लीन मैक्स एनवायरो का है. कंपनी बाजार से करीब 3100 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.

  • 23 फरवरी से 25 फरवरी तक खुलेगा.
  • प्राइस बैंड: 1000 रुपए से 1053 रुपए प्रति शेयर.
  • लॉट साइज: कम से कम 14 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा.
  • लिस्टिंग 2 मार्च को BSE और NSE पर.
  1. श्री राम ट्विस्टेक्स (Shree Ram Twistex)

मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और कंपनी श्री राम ट्विस्टेक्स अपना इश्यू लेकर आ रही है. कंपनी का टार्गेट 110.24 रुपए करोड़ जुटाना है.

  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी को ओपन होगा और 25 फरवरी को बंद.
  • प्राइस बैंड: 95 रुपए से 104 रुपए प्रति शेयर.
  • लॉट साइज: निवेशकों को कम से कम 144 शेयरों की बोली लगानी होगी.
  1. कियासा रिटेल (Kiaasa Retail)

अगर आप रिटेल सेक्टर की कंपनी में दिलचस्पी रखते हैं, तो कियासा रिटेल का 69.72 करोड़ रुपए का आईपीओ अच्छा विकल्प हो सकता है.

  • 23 फरवरी से 25 फरवरी के बीच निवेश का मौका.
  • 121 रुपए से 127 रुपए प्रति शेयर.
  • 1000 शेयरों का एक लॉट तय किया गया है.
  • 2 मार्च को BSE SME प्लेटफॉर्म पर.
  1. स्ट्राइडर्स इंपेक्स (Striders Impex)

हफ्ते के आखिरी दिनों में स्ट्राइडर्स इंपेक्स अपना 36.29 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू लेकर आएगी.

  • ओपनिंग डेट: यह आईपीओ 26 फरवरी को खुलेगा और 2 मार्च तक चलेगा.
  • प्राइस बैंड: 71 रुपए से 72 रुपए प्रति शेयर.
  • लॉट साइज: कम से कम 1600 शेयरों के लिए आवेदन जरूरी.
  • लिस्टिंग: 6 मार्च को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है.

Also Read: इस राज्य के कर्मचारियों को अब मिलेगा 10% महंगाई भत्ता, पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola