SFIO ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से की पूछताछ

नयी दिल्ली : गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने गुरुवार को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोयल से यह पूछताछ जेट एयरवेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गयी. जेट एयरवेज अब ठप खड़ी है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जुलाई में जेट एयरवेज के […]
नयी दिल्ली : गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने गुरुवार को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोयल से यह पूछताछ जेट एयरवेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गयी. जेट एयरवेज अब ठप खड़ी है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जुलाई में जेट एयरवेज के मामले की एसएफआईओ जांच का निर्देश दिया था. बड़े पैमाने पर अनियमितता तथा कोष को इधर उधर करने का मामला सामने आने के बाद यह निर्देश दिया गया था.
इसे भी देखें : विदेश जाने के लिए जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को लेना पड़ेगा 18 हजार करोड़ का ‘टिकट’!
जेट एयरवेज का परिचालन अप्रैल से बंद है. जेट एयरवेज ने गंभीर नकदी संकट के बाद 17 अप्रैल से अपना परिचालन रोक दिया है. सूत्रों ने बताया कि एसएफआईओ ने गुरुवार को गोयल से मुंबई में पूछताछ की. इसके बारे में तत्काल अधिक ब्योरा नहीं मिल सका है. मार्च में गोयल ने एयरलाइन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल, जेट एयरवेज दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता के तहत दिवाला प्रक्रिया में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




