ePaper

RuPay Card पेश करने वाला वेस्ट एशिया का पहला देश बनेगा UAE

Updated at : 22 Aug 2019 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
RuPay Card पेश करने वाला वेस्ट एशिया का पहला देश बनेगा UAE

दुबई : रूपे कार्ड दिनोंदिन देश-दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराता जा रहा है. इसी का परिणाम है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रूपे कार्ड पेश करने वाला पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की यात्रा के दौरान शुक्रवार को यह कार्ड पेश किया […]

विज्ञापन

दुबई : रूपे कार्ड दिनोंदिन देश-दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराता जा रहा है. इसी का परिणाम है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रूपे कार्ड पेश करने वाला पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की यात्रा के दौरान शुक्रवार को यह कार्ड पेश किया जायेगा. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गयी है.

रूपे कार्ड अपनी तरह का पहला भारतीय घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है. यह कार्ड एटीएम, पीओएस उपकरणों तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर काम करता है. इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी. यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम को बताया कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया तथा यूएई की मरकरी पेमेंट्स सर्विसेज के बीच दोनों देशों में भुगतान प्लेटफार्म के लिए प्रौद्योगिकी ‘इंटरफेस’ स्थापित करने संबंधी सहमति ज्ञापन (एमओयू) का आदान प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे यूएई में पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनलों पर रूपे कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola