WhatsApp के वैश्विक प्रमुख इस हफ्ते आयेंगे भारत, IT-RBI अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

नयी दिल्ली : व्हाट्सएेप के वैश्विक प्रमुख विल कैथकार्ट इस सप्ताह भारत आएंगे। इस दौरान उनके सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक कैथकार्ट अपनी यात्रा के दौरान प्रमुख हितधारकों और साझेदारों से मुलाकात करेंगे. उनके सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आरबीआई के […]
नयी दिल्ली : व्हाट्सएेप के वैश्विक प्रमुख विल कैथकार्ट इस सप्ताह भारत आएंगे। इस दौरान उनके सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है.
सूत्रों के मुताबिक कैथकार्ट अपनी यात्रा के दौरान प्रमुख हितधारकों और साझेदारों से मुलाकात करेंगे. उनके सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आरबीआई के अधिकारियों से भी मुलाकात करने की उम्मीद है.
व्हाट्सएेप के एक प्रवक्ता ने कहा, कैथकार्ट भारत आने पर शीर्ष लोगों के साथ बैठक कर डिजिटल इंडिया को लेकर व्हाट्सएेप के समर्थन पर बातचीत करेंगे. साथ ही आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्हाट्सएप उद्यमियों और छोटे व्यवसायों किस प्रकार मदद कर सकता है इस पर चर्चा होगी.
कैथकार्ट ऐसे समय भारत आ रहे हैं जब व्हाट्सएेप फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार को लेकर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




