बजट के बाद शेयर बाजार धड़ाम, 352.94 अंक गिरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2019 10:45 AM
मुंबई : बजट पेश होने बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया है और सूचकांक352.94 अंक गिर 39,555.12 पर आ गया है. शेयर बाजार में गिरावट का रुख उसी समय से देखा जा रहा था जब वित्तमंत्री बजट भाषण पढ़ रही थीं. इससे यह प्रतीत होता है कि शेयर बाजार को बजट नहीं भाया है. हालांकि […]
मुंबई : बजट पेश होने बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया है और सूचकांक352.94 अंक गिर 39,555.12 पर आ गया है. शेयर बाजार में गिरावट का रुख उसी समय से देखा जा रहा था जब वित्तमंत्री बजट भाषण पढ़ रही थीं. इससे यह प्रतीत होता है कि शेयर बाजार को बजट नहीं भाया है.
हालांकि आज सुबह बंबई शुरुआती कारोबार में बाजार में बढ़त देखा गया था और यह40,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया था. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह साढ़े नौ बजे 114.67 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 40,022.73 अंक पर पहुंच गया था.
इसके बाद 10 बजकर 15 मिनट पर नीचे आकर 48.84 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 39,956.90 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 9.85 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 11,956.60 अंक पर पहुंच गया.
अन्य एशियाई बाजारों में , शंघाई कंपोजिट सूचकांक , हेंगसेंग , निक्की और कॉस्पी में भी शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहे. शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 28.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 58.59 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध लिवाल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










